{"_id":"61f42d1d90db194d0a11573f","slug":"fitter-dies-due-to-hot-water-falling-in-the-mill-saharanpur-news-mrt574902586","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में गर्म पानी ऊपर गिरने से फिटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में गर्म पानी ऊपर गिरने से फिटर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में स्थित एक मिल में ठेके पर काम करने वाले फिटर की गर्म पानी ऊपर से गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हसनपुर भलस्वा निवासी कालूराम (34) पूत्र तहेंद्र कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में स्थित एक मिल में ठेकेदार के जरिए फिटर की नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम तीन फिटर मिल की गर्म पानी की पाइप लाइन को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पाइप लाइन की वॉल खुल गई, जिससे गर्म पानी कालूराम के ऊपर आ गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किए जाने पर परिजन इलाज के लिए उसे चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे, लेकिन कालूराम की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए मिल गेट पर धरना भी दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। ठेकेदार की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया गया है।