{"_id":"610adc3c8ebc3e88dd7a43f4","slug":"first-year-seat-of-graduation-in-the-district-is-5420-claimant-37-thousand-saharanpur-news-mrt5504852167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्नातक सीट प्रथम वर्ष की सीट 5420,दावेदार 37 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्नातक सीट प्रथम वर्ष की सीट 5420,दावेदार 37 हजार
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के चलते इस बार यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई में 12वीं के विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया है। बीते वर्षों की तुलना में इस बार का परिणाम ज्यादा बेहतर रहा है। यानी उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या विगत वर्षों की तुलना में अधिक हैं। बिना परीक्षा दिए अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी जितने उत्साहित हैं, वहीं अब उन्हें उच्च शिक्षा यानी स्नातक में दाखिले की चिंता भी सताने लगी है। चिंता की वजह जनपद के महाविद्यालयों में पर्याप्त संख्या में सीटें नहीं होना है।
जनपद में इस बार 12वीं के 35,234 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से करीब 31 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण किए गए हैं। सीबीएसई की बात करें तो कुल 6217 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 5787 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। आईसीएसई में करीब 200 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस लिहाज से जनपद में इस बार तीनों बोर्ड के 12वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 37 हजार से अधिक है। जनपद में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटों की बात करें तो यहां सात राजकीय महाविद्यालय और पांच एडेड महाविद्यालय हैं। राजकीय महाविद्यालयों में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष की कुल 1440 सीटें हैं, जबकि एडेड कॉलेजों 3980 सीट हैं। इस प्रकार राजकीय और एडेड कॉलेजों में कुल 5420 सीट हैं। यानी स्नातक प्रथम वर्ष की खाली सीट 5420 और दावेदार 37 हजार से अधिक तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए कितना मारामारी होगा।
राजकीय और एडेड महाविद्यालय
राजकीय महाविद्यालय बेहट।
राजकीय महाविद्यालय पुंवारका।
राजकीय महाविद्यालय देवबंद।
राजकीय महाविद्यालय कपूरी।
राजकीय महाविद्यालय कोटा उमाही।
राजकीय महाविद्यालय नानौता।
राजकीय महाविद्यालय गंगोह।
जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर।
गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान।
महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर।
मुन्ना लाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज सहारनपुर।
इस्लामिया कॉलेज सहारनपुर।
------
सीटों की स्थिति
विद्यालय--------बीए---------बीकॉम-----बीएससी
राजकीय---------420---------300--------720
एडेड-------------1940--------480--------1560
------
निजी शिक्षण संस्थाएं
जनपद में दो विश्वविद्यालय, ग्लोकल विश्वविद्यालय मिर्जापुर पोल और शोभित विश्वविद्यालय गंगोह हैं। इनके अलावा 24 निजी कॉलेज भी हैं। चूंकि निजी शिक्षण संस्थाओं की फीस अधिक होती है तो ज्यादातर विद्यार्थी राजकीय और एडेड विद्यालयों को प्राथमिकता देते हैं। इसी लिए दाखिले के लिए मारामारी मचती है।