{"_id":"65ea0ea7b70488415b01c786","slug":"first-installment-of-rs-15-crore-released-for-construction-of-stadium-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-119693-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्टेडियम के निर्माण हेतु डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्टेडियम के निर्माण हेतु डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। सरकार ने गांव अध्याना में बनने वाले अत्याधुनिक स्टेडियम के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। बजट के अभाव में पांच वर्ष से स्टेडियम का कार्य शुरू नहीं सका था। अब शीघ्र ही स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा। इससे खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार ने जिला युवा कल्याण के प्रस्ताव पर गांव अघ्याना में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाए जाने की मंजूरी दे दी थी। इसके लिए जिला युवा कल्याण विभाग ने ग्राम समाज की 42 बीघा जमीन को चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन बजट के अभाव में आज तक स्टेडियम का कार्य ही शुरू नहीं पाया है, लेकिन अब क्षेत्र वासियों का स्टेडियम बनने का सपना शीघ्र ही पूरा होने जा रहा है। क्योंकि, सरकार ने करीब एक माह पूर्व स्टेडियम के लिए 4.97 करोड़ के बजट की मंजूरी दे दी थी।
बृहस्पतिवार को विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि सरकार ने स्टेडियम के निर्माण हेतु डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। शीघ्र ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पहली किस्त जारी होने से ग्राम प्रधान विनोद त्यागी, भाजपा नेता राजेश त्यागी, पवन सिंह राठौर, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, मनोज गोयल, पंकज जैन, राजेश जैन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।