फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First implicated in love trap by changing name, then sent to jail

पहले नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, फिर भिजवाया जेल

Sat, 14 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
First implicated in love trap by changing name, then sent to jail
सहारनपुर। पहले नाम बदलकर युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती शादी की जिद करने लगी तो उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप हैं। इसके बाद आरोपी ने लड़की को जिला महिला अस्पताल बुलाकर बच्चा चोरी के आरोप में पकड़वाकर जेल भिजवा दिया। पीड़िता अभी जेल से छूटकर आई है। इस मामले में युवती ने हिंदू संगठनों के साथ एसपी सिटी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

युवती शहर के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। युवती अपने गांव से बस में आती थी और बस स्टैंड से टेंपो में कॉलेज जाती थी। इसी दौरान युवती की मुलाकात टेंपो चलाने वाले पेपर मिल निवासी दूसरे समुदाय के युवक से हुई। आरोपी ने अपना नाम लड़की को अरविंद बताया। इसके बाद युवती और टेंपो चालक के प्रेम संबंध हो गए। विश्व हिंदू परिषद संगठन के पदाधिकारी जितेंद्र पंवार और ब्रिजेश प्रजापति ने बताया कि आरोपी युवती को लेकर भाग गया। युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने बता दिया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। तब लड़की को पता चला कि युवक दूसरे वर्ग से है। आरोप है कि आठ माह पूर्व जिला महिला अस्पताल में युवक की रिश्तेदार महिला के बच्चा पैदा हुआ। तब युवक ने युवती को भी अस्पताल बुला लिया। युवक ने लड़की पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना जनकपुरी पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज करा दी। तब, पुलिस ने लड़की को जेल भेज दिया। युवती कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आई है। पीड़िता ने हिंदू संगठनों के साथ एसपी सिटी से मिलकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed