फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fire in wood factory

लकड़ी के कारखाने में लगी आग

Tue, 12 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
fire in wood factory
मंडी समिति रोड़ पर वुड कार्विंग की फैक्ट्री में लगी आग बूझाते फायर कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडी समिति रोड पर लकड़ी के कारखाने में आग लग गई। पता लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई नहीं आया, जबकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंडी समिति रोड पर सलीम अहमद का लकड़ी का कारखाना है, जिसमें कई लोग काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक कारखाने एक हिस्से से कर्मचारियों ने धुआं निकलता देखा। उन्होंने पास जाकर देखा तो आग लगी हुई थी, जिसमें लकड़ी का सामान जल रहा था। शुरू में कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। पता लगने पर अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग लगने की वजह से शार्ट सर्किट मानी जा रही है। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ ने बताया कि आग में लाखों रुपये का सामान जला है, जिसका कारोबारी द्वारा आंकलन किया जा रहा है। आग बुझाने में दमकल विभाग की दो गाड़ियां लगी हैं।
विज्ञापन

मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया
नकुड़। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी आसिफ पुत्र अकबर निवासी घाटमपुर के घर पर कोर्ट के आदेश पर 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की नोटिस चस्पा किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र वरिष्ठ ने बताया कि आरोपी आसिफ उक्त मामले में फरार चल रहा है। यदि कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो कोर्ट के आदेश पर घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed