फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fire in saharanpur

चैरिटी हाउस में लगी आग, बाल-बाल बचीं महिलाएं

Mon, 01 Jul 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
fire in saharanpur
चैरिटी हाउस में लगी आग, बाल-बाल बचीं महिलाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के मोहल्ला नवीन नगर स्थित मदर टेरेसा चैरिटी हाउस में अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। रात में ही अग्निशमन विभाग एवं सदर कोतवाली की टीम पहुंची और महिलाओं को कमरे से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीन नगर में स्थित मदर टेरेसा चैरिटी हाउस में शनिवार रात लगभग साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई। उस समय चैरिटी हाउस में 54 महिलाएं थीं। इनमें से कई महिलाएं दिव्यांग और बीमार भी हैं। आग दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगी, जबकि दूसरे कमरे में ही दस महिलाएं सो रहीं थीं। दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सिर्फ एक ही सीढ़ी थी। चारों ओर धुआं ही धुआं होने पर कमरे में सो रहीं महिलाएं चीखने लगीं। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत दूसरी मंजिल पर पहुंचे और उन्होंने दूसरे कमरे में फंसी दस महिलाओं को सीढ़ी से नीचे उतारकर उनकी जान बचाई। उन्होंने आग बुझाने वाले यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन अग्निशमन यंत्र नाकाफी साबित हुए। आग काफी अधिक होने के कारण अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सका। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि समय पर सहायता नहीं मिलती तो जनहानि भी संभव थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंस गई थी कईं जिंदगियां
सहारनपुर। मदर टेरेसा चैरिटी हाउस के कमरे में जब आग लगी, तो खिड़की से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा था। आसपास मकानों में रहने वाले लोगों को पता चला, तो वह भी सड़क पर आ गए थे। जिस कमरे में आग लगी थी, उसके बगल वाले कमरे में कमरे में मौजूद महिलाएं चीख रही थीं। गनीमत रही कि इंस्पेक्टर सदर बाजार अपनी टीम के साथ समय रहते मौके पर पहुंच गए और महिलाएं बच गई।

शहर के कई इलाकों में हैं गंभीर हालात
सहारनपुर। शहर के कई इलाकों में खतरनाक हालात हैं। संकरी गलियां हैं, जहां आग लगने पर फायर कर्मियों का वाहन भी पहुंचने में कठिनाई रहती है। अग्निशमन विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया था, जिसमें कोचिंग सेंटर और कॉमर्शियल कॉम्पलेक्सों में आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन रखने की हिदायत दी गई थी। मदर टेरेसा चैरिटी हाउस में अग्निशमन यंत्र तो मौजूद थे, लेकिन आग जिस तरह से फैल रही थी, उसके लिहाज से यंत्र पर्याप्त नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed