फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire broke out in the house due to short circuit

Saharanpur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

Mon, 20 Jan 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house due to short circuit
सहारनपुर। थाना सदर बाजार की शिवाजी नगर कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग से आसपास मकानों में रहने वाले लोग दहशत में रहे। बाद में फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर शिवाजी नगर में सुशील का मकान है। वह रविवार को किसी काम से बाहर गए हुए थे, उसके बच्चे घर पर ही थे।
रविवार को घर के इन्वर्टर में शॉर्ट हुआ। इसके बाद धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। बच्चों ने पिता को फोन कर आग लगने की जानकारी दी।
पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थोड़ी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। सुशील ने बताया कि आग से एसी, फ्रिज, इन्वर्टर, कपड़े और बच्चों की किताबें जलकर राख हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed