फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fingers will have to be amputated due to wrong treatment

Saharanpur News: गलत उपचार से काटनी पड़ेंगी उंगलियां

Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fingers will have to be amputated due to wrong treatment
नानौता। नगर में उपचार करा रहे भाबसा निवासी विकास की अप्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से दाएं हाथ की उंगलियां खराब हो गईं। पीड़ित ने थाने सहित स्वास्थ्य विभाग को शिकायत की है।
विज्ञापन

तीतरों थाना क्षेत्र के गांव भाबसा निवासी युवक विकास ने बताया कि गुर्दे में पथरी के कारण हुए दर्द के चलते वह इलाज के लिए नानौता में देवबंद रोड पर एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां गया था। चिकित्सक द्वारा उसको बाजू में इंजेक्शन लगाया गया था। इंजेक्शन लगने के बाद से ही उसके हाथ की उंगलियों में परेशानी शुरु हो गई थी। परेशानी बढ़ने पर उसने पानीपत में एक चिकित्सक के यहां दिखाया तो चिकित्सक ने उसकी दो उंगलियां काटे जाने की बात कही। डॉक्टर ने बताया कि उसके हाथ की दो उंगलियों में गैंगरीन हो गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब यह बात उसने नानौता में इंजेक्शन लगाने वाले अप्रशिक्षित चिकित्सक को बताई तो उसने उसे वहां से धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके द्वारा बीती आठ नवंबर को आरोपी अप्रशिक्षित चिकित्सक के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उक्त अप्रशिक्षित चिकित्सक के खिलाफ पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील किया गया था। उसी प्रकरण में थाना पुलिस द्वारा चिकित्सक को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed