{"_id":"6213dee094074167fd1207c8","slug":"fighting-between-two-groups-of-students-aerial-firing-also-took-place-saharanpur-news-mrt5777589113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट, हवाई फायरिंग भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, हवाई फायरिंग भी हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। सोमवार की शाम मोबाइल पर हुई कहासुनी के बाद छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर आपस में भिड़ रहे छात्रों को दौड़ाया। मौके से छह छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली आई।
नगर के शोभित विश्वविद्यालय रोड पर टीचर कॉलोनी में शाम के समय अचानक बाइकों से छात्रों के दो गुट पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले तो छात्रों में कहासुनी हुई फिर अचानक उनमें मारपीट हो गई। देखते ही देखते कुछ छात्रों ने अवैध असलहे निकाल कर हवाई फायरिंग कर डाली जिससे आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर आपस में लड़ रहे छात्रों को दौड़ाया। मौके से पांच छह छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली लौट गई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में कोई भी छात्र घायल नहीं हुआ है।
कोतवाली प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने बताया कि मौके से कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी वह जांच कर रहे हैं किस बात को लेकर छात्रों के गुटों में फायरिंग हुई है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।