{"_id":"60b8b80d955ff9473f5c4cff","slug":"fight-in-two-sides-after-molesting-with-girl-and-10-people-were-injured-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती से छेड़छाड़ को लेकर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती से छेड़छाड़ को लेकर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 10 लोग घायल
Thu, 03 Jun 2021 04:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Jun 2021 04:48 PM IST
सार
छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। वहीं इसमें महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
गांव रायपुर निवासी एक पक्ष का आरोप है कि उनके घर की लड़की दवाई लेने के लिए जा रही थी, इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने छेड़छाड़ कर दी, जिसका उन्होंने विरोध किया और बाद में मामले की तहरीर थाना मिर्जापुर पुलिस को दे दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसके अलावा पथराव भी किया गया। वहीं घायल हुए लोगों को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ बेहट रामकरण सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।