फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fever patients increased in villages

गांवों में बढे़ बुखार के रोगी

Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
fever patients increased in villages
तीतरो क्षेत्र में घर पर उपचार कराते रोगी - फोटो : SAHARANPUR
गांवों में बढे़ बुखार के रोगी
विज्ञापन

तीतरो/बड़गांव (सहारनपुर)। तीतरो और बड़गांव क्षेत्र के गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम भेज कर उपचार कराने की मांग की है।
तीतरो के गांव फतेह चंदपुर व खानपुर अफगान के जनेश, मोहकम, नीलम, दीपांशु, दीपांशी, राजेश कुमार, आन्शी, तन्वी, सौरव, अशोक, पुन्ना, निक्कू , जोगेंद्र, विराट आदि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। निजी लैब में रक्त की जांच के बाद इनमें डेंगू जैसे लक्षण मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा गांव में वायरल, मलेरिया बुखार का भी प्रकोप है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बावजूद टीम ने गांव में आकर जांच नहीं की है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मरीज कस्बों व निजी चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए भटक रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित वालिया का कहना है कि गांव में बुखार की सूचना मिली है। स्वास्थ्य टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके अलावा गांव खानपुर, कोला खेड़ी, भावसा, बाल्लू, ठोल्ला बेरखेडी मुसलमान में भी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बड़गांव के टपरी गांव निवासी दिनेश, रामकुमार, सोनम, कुलदीप, तानसेन, शेखर, प्रीतम, गौरव, राजेंद्र आदि तीस से भी अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। ग्राम प्रधान माया देवी ने बताया कि चिकित्सकों की टीम गांव में आई थी। टीम ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर बुखार के मरीजों की जांच कर दवाइयां भी दी थी, लेकिन बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। उधर ग्रामीणों का कहना है अंबेहटा चांद में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सीएचसी केवल फार्मासिस्ट के सहारे चल रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी रामपुर मनिहारान अमित राठी का कहना है कि टपरी गांव में बुखार के काफी मरीज हैं। यहां कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। ज्यादातर में वायरल की पुष्टि हुई है।

तीतरो में बुखार का घर पर उपचार कराते रोगी

तीतरो में बुखार का घर पर उपचार कराते रोगी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed