{"_id":"5f4a97068ebc3e0bfa2a64ea","slug":"fatehpur-kovid-19-gets-level-two-status-saharanpur-news-mrt4986784140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर कोविड-19 को मिला लेवल टू का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर कोविड-19 को मिला लेवल टू का दर्जा
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए फतेहपुर स्थित कोविड-19 लेवल वन अस्पताल का दर्जा बढ़ा कर लेवल टू कर दिया गया है। अब अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता भी पचास हो जाएगी, जिसमें चार वेंटिलेटर भी होंगे। वेंटिलेटर आ चुके हैं, जिनका इंस्टालेशन होना बाकि है।
जिले में कोरोना संक्रमण के पांव पसारने से पहले ही तीस मार्च को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 लेवल वन अस्पताल शुरु कर दिया गया था। चार अप्रैल को यहां पहला रोगी भर्ती हुआ था। केंद्र के इंचार्ज डा. नवदीप गुप्ता ने बताया कि अब तक यहां 332 रोगी भर्ती हुए हैं, जिनमें से 256 रोगी ठीक हो कर जा चुके हैं। वर्तमान में यहां 33 रोगी भर्ती हैं। शुरू में इसकी क्षमता तीस बैड की थी, जिसे बढ़ा कर 45 कर दी गई थी। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले आने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने इसका दर्जा बढ़ा कर लेवल टू का कर दिया है। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस सोढी ने इस संबंध में तैयारियों का जायजा लेने के लिए फतेहपुर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 फतेहपुर लेवल वन अस्पताल को लेवल टू कर दिया गया है। यहां की क्षमता भी बढ़ा कर पचास बैड की कर दी गई। चार वेंटिलेटर यहां भेज दिए गए हैं, जिन्हे जल्द ही इंस्टाल करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लेवल टू के हिसाब से स्टाफ भी बढ़ाया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि लेवल टू में हाई फ्लो आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें सांस की तकलीफ वाले रोगियों को भर्ती किया जा सकेगा। हालांकि गंभीर रोगी पहले ही तरह राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी में भर्ती किए जाएंगे।