फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers start protest at Bajaj Sugar Mill

किसानों का बजाज शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन शुरू

Tue, 17 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers start protest at Bajaj Sugar Mill
बजाज शुगर मिल पर धरना देते भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। सोमवार को बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने बजाज शुगर मिल गांगगौली गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा जब तक शुगर मिल उनके गन्ने का भुगतान नहीं करता है, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

संगठन के जिला अध्यक्ष अजब सिंह ने कहा प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उसे उसकी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। सरकार किसान मजदूर हित की बात करती है जो उनके लिए छलावा है। लोकेश राणा ने कहा ज्यादातर शुगर मिलों ने किसानों के गन्ना भुगतान कर दिया है, लेकिन गांगनौली शुगर मिल हठधर्मिता दिखा रही है। जानबूझकर किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं करना चाहती है, लेकिन संगठन जब तक धरना प्रदर्शन करेगा, जब तक उसके गन्ने का भुगतान नहीं हो जाता।
विज्ञापन

इस दौरान कान सिंह राणा, कुलदीप, सत्यपाल प्रधान, कल्याण सिंह, विनय राणा, कुशल पाल, राज कुमार खेवरिया, संजू प्रधान ,गौरव राणा, महेश त्यागी, राजवीर सिंह, प्रदीप राणा, श्यामवीर प्रधान, सुनील त्यागी, कुशल पाल फौजी, बृजेश प्रधान, नरेंद्र सिंह, सुधीर त्यागी, अमित, कटार सिंह, बलविंदर, मोहसिन, मेहराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed