फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers did not agree even after persuading the DM and the captain

डीएम और कप्तान के समझाने पर भी नहीं माने किसान

Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not agree even after persuading the DM and the captain
सरसावा। नए कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा टोल प्लाजा पर दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना समाप्त कराने के लिए डीएम और एसएसपी की किसान नेताओं के साथ वार्ता हुई, लेकिन उसका सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सका।
विज्ञापन

नए तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू से जुड़े किसानों का विरोध लगातार जारी है। यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार दोपहर से राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर स्थित टोल टैक्स प्लाजा पर धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा टोल प्लाजा पहुंचे तथा कंट्रोल रूम में बैठकर किसान नेताओं से वार्ता की। पहले दौर की वार्ता जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी तथा सरसावा ब्लाक अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह के साथ हुई। दोनों किसान नेताओं ने कृषि कानून वापसी के बाद ही धरना समाप्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी जिला प्रशासन ने आस नहीं छोड़ी तथा धरनास्थल पर पहुंचे किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार तथा जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के साथ वार्ता हुई। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल टैक्स प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है जो कृषि कानूनों की वापसी के बाद ही खत्म होगा। धरना देने वालोें में सुरेश प्रमुख, अरुण राणा, भीम सिंह चौधरी, सरदार हरि सिंह, सुरेंद्र सिंह, बबलू चौधरी, देवेंद्र चौधरी, धीर सिंह, प्रदीप ठाकुर, राजपाल, महिपाल आदि शामिल रहे। इस संबंध में डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण वह किसानों को समझाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed