फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer's son, Tapar

किसान का बेटा बना टापर

Mon, 30 Apr 2018 12:31 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Mon, 30 Apr 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
 Farmer's son, Tapar
परिजनों के साथ टाप होने की खुशी मनाता अजय। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में 12वीं में 90 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप करने वाले अजय कुमार बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता के साथ खेत में हाथ बटाने के बावजूद अजय ने पढ़ाई के लिए 15 घंटे निकाले और टॉपर बनकर परिवार का मान बढ़ाया है। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है।  
विज्ञापन


मिर्जापुर निवासी नरेंद्र मजदूरी कर परिवार का पेट भरते हैं। तीन बीघा जमीन है, जिसमें पेट पालने के लिए भी अनाज नहीं हो पाता है। मां बीना देवी भी पति के साथ खेत में मेहनत करती हैं।
विज्ञापन


बड़ी बेटी अंजली बीए कर रही है, जबकि अजय कुमार जनता इंटर कॉलेज अंबेहटा चांद से 12वीं की पढ़ाई की। नरेंद्र ने बताया कि अजय खेत में उनके साथ हाथ बटाता था। इसके बाद वह समय निकालकर 15 घंटे तक पढ़ाई करता था। नरेंद्र और बीना ने बेटे की सफलता पर खुशी व्यक्त की। अजय ने बताया कि उसका सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग करना है। इसके लिए वह मेरठ से तैयारी भी कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लेक्चरर बनना है अनवी सिंघल का सपना  
सहारनपुर। 89.6 फीसदी अंकों के साथ जनपद में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अनवी सिंघल लेक्चरर बनकर समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाना चाहती है। नकुड़ स्थित आरएन विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्रा के पिता प्रदीप सिंघल इसी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। खास बात यह है कि परीक्षा के दौरान अनवी के दादा का निधन हो गया। मगर उसके बावजूद अनवी ने अपनी तैयारी जारी रखी। पिता प्रदीप सिंघल ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed