{"_id":"620e7cbb11e13f4095205182","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-saharanpur-news-mrt5773345182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किसान की मौत
विज्ञापन
गांधीनगर में जाम लगाते ग्रामीण और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किसान की मौत
गंगोह। पशुओं को खेत पर ले जा रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई ने किसी तरह एक ओर कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने करनाल स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बृहस्पतिवार सुबह गांधीनगर निवासी राजकुमार (40) अपने भाई पाल्ले के साथ रोजमर्रा की तरह पशुओं को लेकर खेत पर जा रहा था। कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक से उनके सामने आ गया। ट्रैक्टर को सामने देख दोनों भाई हड़बड़ा गए। जब तक वे बचने का प्रयास करते राजकुमार अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया, जबकि पाल्ले ने एक साइड कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने करनाल स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ रिजवान अहमद एवं कोतवाली प्रभारी परविंदर पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम लगा रहे ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करीब बीस मिनट तक लगे जाम के चलते दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम खुलने के बाद ही आवागमन सामान्य हो सका। मृतक के भाई सत्यपाल की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया जाएगा। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।