फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake papers, real school, fake teacher caught

Saharanpur News: नकली कागज, असली स्कूल धरी गई फर्जी शिक्षिका

Fri, 22 Aug 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fake papers, real school, fake teacher caught
गागलहेड़ी। एलटी ग्रेड के सहायक शिक्षकों की भर्ती में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाकर सोना गांव के राजकीय हाई स्कूल में नौकरी पाने वाली महिला शिक्षक को कार्य मुक्त कर दिया गया है। फर्जी शिक्षिका ने दस साल तक आंखों में धूल झोंककर नौकरी की। शिक्षा विभाग की तरफ से रिकवरी और एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश ने 2015 में रिक्त पड़े आजमगढ़ मंडल में महिला-पुरुष शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां की थीं। इनकी जांच में पाया गया कि 22 शिक्षकों ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक सहित अन्य प्रशिक्षण के फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी हासिल की थी। इनमें आजमगढ़ मंडल से पिछले साल सहारनपुर जिले के सोना गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल में स्थानांतरण होकर आई रुचि सिंघल भी शामिल है। रुचि सिंघल को बुधवार को नोटिस देकर नौकरी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूल स्टॉफ ने बताया कि रुचि सिंघल के नाम से बुधवार को लेटर आया था, जिसके बाद उन्हें कल ही स्कूल के कार्यों से मुक्त कर दिया गया है। वह पिछले वर्ष 16 जुलाई को स्थानांतरण होकर यहां आई थीं। अंग्रेजी की सहायक अध्यापक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed