{"_id":"62b3634a15bd4b6c26600116","slug":"facilities-of-public-service-center-will-also-be-available-at-ration-depot-saharanpur-news-mrt593864349","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपो पर भी मिलेंगी जनसेवा केंद्र की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपो पर भी मिलेंगी जनसेवा केंद्र की सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शासन ने उचित दर विक्रेताओं की आय में बढ़ोत्तरी करने की कवायद शुरू कर दी है। अब उचित दर की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण के साथ ही जनसेवा केंद्र की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इन पर लोग नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने के साथ ही 100 रुपये का ई-स्टांप तक प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उचित दर विक्रेताओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
शासन की ओर से सस्ते गल्ले की दुकानों को जनसेवा केंद्र के तौर पर संचालित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। अब उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण के साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इनमें नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, प्रचलित राशन कार्ड के डाटाबेस में संशोधन, आधार सीडिंग के लिए आवेदन, 100 रुपये तक का ई-स्टांप आदि की सुविधाएं भी प्राप्त होगी। अभी तक राशन डिपो पर खाद्यान्न वितरण के साथ ही बिजली के बिल को जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध थी। जनपद में 1238 उचित दर की दुकानें हैं।
जल्द शुरू होगा प्रशिक्षण
राशन की दुकानों को खाद्यान्न वितरण के साथ ही अब जनसेवा केंद्र के तौर पर भी संचालित किया जाएगा। राशन डिपो पर बिजली के बिल जमा करने की सुविधा पहले से थी, अब इन पर जनसेवा केंद्र की अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके लिए उचित दर विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनका प्रशिक्षण जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन
- मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी