फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Explanation sought from SDM for demolishing the wall without notice

रामपुर मनिहारान में जैन बाग की दीवार गिराने का मामला

Thu, 23 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from SDM for demolishing the wall without notice
रामपुर मनिहारान में जैन बाग की अधीग्रहण की गयी जमीन - फोटो : SAHARANPUR
बिना नोटिस दीवार गिराने पर एसडीएम से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

सहारनपुर/ रामपुर मनिहारान। दिल्ली- यमनोत्री हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहित किए जाने के नाम पर रामपुर मनिहारान में जैन बाग मंदिर की दीवार बुलडोजर चला कर गिराए जाने के मामले में बुधवार को उप्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के आदेश पर दो सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
टीम में शामिल सदस्य सुरेश जैन रितुराज और अनीता जैन ने जैन समाज और अधिकारी दोनों पक्षों को सुना। बाद में सर्किट हाउस में अफसरों की बैठक लेकर हर पहलू की जानकारी ली। बिना नोटिस जारी किए दीवार तोड़ने पर एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव से स्पष्टीकरण मांगा। गलत जगह खंभे लगाने पर ऊर्जा निगम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अफसर द्वारा 2014 में जारी पत्र की जांच कराने को कहा। पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों से जमीन अधिग्रहण और कार्रवाई संबंधित दस्तावेज तलब किए गए। प्रशासन ने रामपुर मनिहारान ने गत 13 जून को जैन बाग की सैकड़ों साल पुरानी दीवार बुलडोजर चला कर गिरा दी थी। अल्पसंख्यक आयोग में की गई शिकायत के बाद बुधवार को आयोग के दोनों सदस्यों ने रामपुर मनिहारान पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया। उसके बाद जैन बाग में आयोग के दोनों सदस्यों के बीच हुई वार्ता में जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, उप प्रधान निपुण जैन आदि ने जैन बाग की अधिग्रहित की गई जमीन के संबंध में जानकारी देते हुए उनके समक्ष अपना पक्ष रखा। एसडीएम संगीता राघव व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नियम अनुसार जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। वार्ता में सहारनपुर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, संरक्षक राकेश जैन, अविनाश जैन, संजय जैन, अजय जैन, लाला संतोष जैन, अभिषेक जैन, ललित जैन, अनुराग जैन, विरेश जैन,सपन जैन, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तर नहीं दे सके अधिकारी
सहारनपुर। सर्किट हाउस में आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज और अनीता जैन ने अधिकारियों से जमीन के नोटिफेकेशन, अवार्ड, मुआवजा, सर्किल रेट कम क्यों तय किए, बिना नोटिस दिए दीवार क्यों तोड़ी, पीडब्ल्यूडी द्वारा 2014 में जारी पत्र के बारे में जानकारी ली तो अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जमीन से संबंधित दस्तावेज तलब किए। इस दौरान एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्रा, एसपी यातायात प्रेमचंद, एसडीएम संगीता राघव, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रजनीश गुप्ता, एनएचएआई के टैक्नीकल मैनेजर ललित प्रताप पाल, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन समेत जैन समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 फलदार पेड़ क्यों काटे
सहारनपुर। बैठक में आयोग के सदस्यों ने एनएचएआई के अफसर से पूछा कि जैन बाग में खड़े आम के 65 फलदार पेड़ क्यों काटे, क्यों वन विभाग से इसकी अनुमति ली थी, इसका भी जवाब नहीं दिया गया। जिस पर अनीता जैन ने कहा कि इस संबंध में भी वे अपना लिखित में स्पष्टीकरण दे।

जांच रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी
आयोग की सदस्य अनीता जैन ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी और रिपोर्ट आने तक अधिग्रहित की गई जमीन पर कार्य बंद रहेगा। सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि आयोग के समक्ष भी दोनों पक्षों को तलब किया जा सकता है।

रामपुर मनिहारान में जैन बाग की अधीग्रहण की गयी जमीन का निरीक्षण करती हुई अल्पसंख्यक आयोग की सदस्?

रामपुर मनिहारान में जैन बाग की अधीग्रहण की गयी जमीन का निरीक्षण करती हुई अल्पसंख्यक आयोग की सदस्?- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में जैन बाग की अधीग्रहण की गयी जमीन का निरीक्षण करती हुई अल्पसंख्यक आयोग की सदस्?

रामपुर मनिहारान में जैन बाग की अधीग्रहण की गयी जमीन का निरीक्षण करती हुई अल्पसंख्यक आयोग की सदस्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed