फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Experts gave tips to entrepreneurs to become exporters

Saharanpur News: विशेषज्ञों ने उद्यमियों को दिए निर्यातक बनने के टिप्स

Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Experts gave tips to entrepreneurs to become exporters
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज एण्ड सर्विसेज द्वारा आयोजित एक्सपोर्ट सेम? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की ओर से आयोजित सेमिनार में उद्यमियों को निर्यातक बनने के टिप्स दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि जनपद के वुडन हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को दुनिया भर में पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में नई दिल्ली स्थित एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) के सहयोग से सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने कहा कि इस तरह के सेमिनार का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे उद्यमियों को निर्यात करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन

ईपीसीएच के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि सहारनपुर का वुडन हैंडीक्राफ्ट उद्योग विश्व प्रसिद्ध है। पूरे विश्व में यहां के वुडन हैंडीक्राफ्ट की काफी मांग है। यदि सरकार इस उद्योग को कलस्टर के रूप विकसित करे और उच्च तकनीकी संयंत्र स्थापित करें तो यह उद्योग कई गुणा तरक्की कर सकता है। संयुक्त महानिदेशक (विदेशी व्यापार) विशाल शर्मा ने निर्यातकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। एमपी सिंह ने निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सेमीनार से उद्यमियों को निर्यात के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। सीआईएस के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि जनपद में इस तरह का सेमिनार पहली बार आयोजित किया गया है। यदि सरकार जनपद के वुडन हैंडीक्राफ्ट उद्योग को और सहयोग करे तो इसका निर्यात पांच हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वुडन हैंडीक्राफ्ट उद्योग के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, 50 से 100 साल तक के लिए वन क्षेत्र को रिजर्व करने, जनपद में लकड़ी का सेल डिपो बनाने सहित अन्य मांग की। उन्होंने कहा कि सरसावा एयरपोर्ट की यात्री हवाई पट्टी टर्मिनल को जल्द शुरू कराया जाए। निर्यातक नीरज खन्ना, अवधेश अग्रवाल, घनश्याम माहेश्वरी आदि ने भी विचार रखे। संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, संजय कपूर, संजय गुप्ता, अमर गुप्ता, नीरज माहेश्वरी, बलजीत सिंह चावला, मयंक अरोड़ा, सुधाकर अग्रवाल, दिनेश माहेश्वरी, गौरव जैन, रविंद्र कालरा आदि मौजूद रहे।

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज एण्ड सर्विसेज द्वारा आयोजित एक्सपोर्ट सेम?

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज एण्ड सर्विसेज द्वारा आयोजित एक्सपोर्ट सेम?- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज एण्ड सर्विसेज द्वारा आयोजित एक्सपोर्ट सेम?

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज एण्ड सर्विसेज द्वारा आयोजित एक्सपोर्ट सेम?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed