फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Expert doctors will treat infected children

संक्रमित बच्चों का उपचार करेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का समूह

Sun, 23 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Expert doctors will treat infected children
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर ने सबको हिलाकर रख दिया। अब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, जिसमें बच्चों पर संक्रमण का ज्यादा खतरा है। लिहाजा संक्रमित बच्चों को समय पर उचित उपचार मिल सके, उसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिले में तैनात 35 बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का समूह बनाया जा रहा है, जिसकी तैनाती पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सहारनपुर आगमन के दौरान कहकर गए थे कि तीसरी लहर की आशंका के चलते पहले से तैयारी रखनी है। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के उचित उपचार को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 बेड और जिला अस्पताल में 25 बेड का पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) तैयार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से बाल रोग विशेषज्ञों के बारे में डाटा तैयार कराया गया। उसमें पता चला कि जिले में 35 चिकित्सक बाल रोग विशेषज्ञ हैं। अब इन्हीं चिकित्सकों में से समूह तैयार किया जा रहा है, जिसकी तैनाती पीआईसीयू में की जानी हैं।
विज्ञापन

रोजाना 6 से ज्यादा बच्चे मिल रहे संक्रमित
वैसे तो संक्रमितों के रोजाना मिलने का आंकड़ा कम हुआ है, लेकिन अब भी रोजाना छह से ज्यादा बच्चे संक्रमित मिल रहे हैं। अप्रैल माह में यह संख्या ज्यादा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 50 के बीच की उम्र वाले ज्यादा संक्रमित
जिले में बीते वर्ष अप्रैल से अब तक 31 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 422 की जान चली गई है। संक्रमितों में सबसे ज्यादा संख्या 30 से 50 के बीच की उम्र वालों की है। हर दिन इसी उम्र वाले लोग ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं।
बीते तीन दिन में बच्चों में संक्रमण की स्थिति
22 मई -- नवीननगर निवासी 8 वर्षीय बालिका, अंजनी विहार निवासी 7 वर्षीय बालिका, गांव बूहड़पुर निवासी 12 वर्षीय बालिका, गांव नैनसोब निवासी 14 वर्षीय बालक संक्रमित मिला।
21 मई -- गांव सोंधेबांस का 11 वर्षीय और पांच वर्षीय बालक, गांव डकरावर में 11 वर्षीय लड़की और 8 वर्षीय लड़का, गांव शेरपुर पेलो में 7 वर्षीय लड़की, गांव लखनौती खुर्द में 6 वर्षीय बालक, मोहल्ला किशनपुरा में 4 वर्षीय बालक और राघवपुरम में 11 वर्षीय बालक संक्रमित मिला।
20 मई -- द्वारिकापुरी कॉलोनी की 14 वर्षीय लड़की, सरसावा का चार वर्षीय बालक, न्यू आवास विकास की छह वर्षीय लड़की, लेबर कॉलोनी की चार वर्षीय लड़की, गांव सरकड़ी निवासी चार वर्षीय बालक संक्रमित मिला।

------
वर्जन
पीआईसीयू जल्द ही शुरू होंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 बेड और जिला अस्पताल में 25 बेड का पीआईसीयू होगी। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। -- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed