फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   EVMs will remain in the shadow of bayonets, surveillance even with the third eye

संगीनों के साए में रहेंगी ईवीएम, तीसरी आंख से भी निगहबानी

Wed, 16 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
EVMs will remain in the shadow of bayonets, surveillance even with the third eye
वेयर हाउस में स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा करता सुरक्षा जवान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सेंट्रल वेयर हाउस में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम रखी गई हैं। अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीओ और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है। सीसीटीवी से भी सेंट्रल वेयर हाउस और स्ट्रांग रूम में नजर रखी जा रही है। अलग-अलग शिफ्टों में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न होने के बाद सोमवार की रात दो बजे तक जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों से आई ईवीएम जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में जमा की गई। यहां पर अलग-अलग विधानसभा के स्ट्रांग रूम पर ईवीएम रखने के बाद सील लगाई गई। इसके बाद एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल, एक कंपनी पीएसी, छह आर्म्स गार्द, अलग-अलग शिफ्टों में आठ सीओ, 21 थाना प्रभारी और 40 से अधिक उपनिरीक्षक, 80 कांस्टेबल, 50 होमगार्ड के अलावा अलग-अलग विभागों के 24 प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक दिन एसपी सिटी व चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी सिटी राजेश कुमार और संबंधित सीओ व एसएचओ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

रात दो बजे तक जमा हुई ईवीएम, करना पड़ा परेेशानियों का सामना
सोमवार की रात दो बजे तक ईवीएम जमा हुई। सेंट्रल वेयर हाउस में मतदान कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब पोलिंग पार्टियां सेंट्रल वेयर हाउस पर पहुंची तो अव्यवस्था फैल गई। ईवीएम जमा कराने को लेकर मतदान कर्मचारियों को परेशानी से जूझना पड़ा। रात दो बजे तक मतदान कर्मचारियों की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने लिया जायजा
सोमवार की रात सेंट्रल वेयर हाउस में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार व एसपी देहात अतुल शर्मा मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम जमा की गई। मंगलवार को भी जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी आकाश तोमर ने सेंट्रल वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

10 मार्च तक मतगणना तक सेंट्रल वेयर हाउस की सुरक्षा कड़ी रहेगी। इसको लेकर अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पीएसी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। - आकाश तोमर, एसएसपी

वेयर हाऊस गेट पर तैनात पुलिस कर्मी

वेयर हाऊस गेट पर तैनात पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed