{"_id":"e83ae969f4fb3e34dd7e9433fe56898f","slug":"everyone-was-moved-by-tremors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से कांप उठा हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से कांप उठा हर कोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप के झटकों ने जनपद को हिलाकर रख दिया। पता चलते ही लोग मकानों से बाहर निकल आए। और दहशत की वजह से काफी देर तक मकानों में नहीं घुसे। शहर के कई पुराने और जर्जर मकानों में दरारें आ गईं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र को बताया गया है, जहां भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई।
सोमवार की दोपहर करीब 2:43 बजे मकानों, दुकानों और कार्यालयों काम कर रहे लोग अचानक से हिलने लगे। काफी देर तक लोग कुछ समझ नहीं सके, मगर जब लोगों ने अंदर रखा अन्य सामान हिलता देेखा तो समझे और भूकंप आने का शोर मचा दिया। इसके बाद लोग अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों से सड़कों पर निकल आए। सड़कों पर भी वाहनों के पहिये थम गए। भूकंप के झटके काफी तेज होने की वजह से लोग दहशत में आ गए और काफी देर तक घरों में नहीं घुसे। भूकंप के झटकों की वजह से कई लोग सोमवार की रातभर दहशत में रहे।
तुरंत बज उठीं मोबाइल फोन की घंटियां
भूंकप के झटकों को आए हुए दस सेकेंड भी नहीं बीते थे कि सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सएप पर भूकंप की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर न केवल भूकंप आने की सूचना दी, बल्कि एक-दूसरे शहर के लोगों का हाल भी जाना। कई लोग भूकंप की तीव्रता और केंद्र जानने के लिए न्यूज चैनल्स खोलकर टीवी के सामने बैठ गए। इसके अलावा लोगों ने फोन कॉल कर अपने परिचितों को अलर्ट किया।
विज्ञापन
भूकंप के बाद सबसे अधिक वायरल हुआ मैसेज
भूकंप के झटकों के चंद मिनट बाद ही व्हाट्सएप पर एक मैसेज सबसे तेजी के साथ वायरल हुआ, जिसमें 26 तारीख की घटनाओं का जिक्र किया गया था। मैसेज के अनुसार 26 जुलाई 1970 को चीन में भूकंप, 26 जनवरी 2001 को गुजरात में भूकंप, 26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागार में सुनामी, 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला, 26 जुलाई 2010 को ताइवान में भूकंप, 26 अप्रैल 2015 को नेपाल में भूकंप, 26 जुलाई 1963 को यूगोस्लाविया में भूकंप, 26 दिसंबर 2003 को ईरान में भूकंप, 26 जुलाई 1976 को चीन में भूकंप, 26 फरवरी 2010 को जापान में भूकंप, 26 जुलाई 2005 को मुंबई में भयंकर बाढ़ आई। इस प्रकार तमाम बड़ी घटनाएं 26 तारीख को होने की यह अनोखा संयोग सभी को हैरान करने वाला है।