फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Every moment of Ramadan is very precious: Gora

रमजान का एक-एक लम्हा बेहद कीमती: गोरा

Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Every moment of Ramadan is very precious: Gora
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन के जरिए रोजेदारों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने रमजान का महीना इसलिए बनाया है ताकि हम सब लोग अपनी-अपनी तरबियत कर सकें। अल्लाह के आगे अपने गुनाहों की सच्चे दिल से तौबा कर भविष्य में गुनाह न करने का संकल्प कर सकें। रमजान का एक-एक लम्हा कीमती और बहुत अहम है। इस महीने में रहमतों और बरकतों की जमकर बरसात होती है।
विज्ञापन

सवाल- मोहल्ला मदनपुरी निवासी जुबैर ने पूछा कि उनके पड़ोस में गैर मुस्लिम परिवार रहता है। इस परिवार से उनका घरेलू रिश्ता है। लॉकडाउन के कारण पड़ोसी परिवार का कारोबार खत्म हो गया था, जिस कारण अब उनकी माली हालत बहुत कमजोर हो गई है। क्या वह उनकी इमदाद कर सकते हैं।
विज्ञापन

जवाब- जी हां, आपको उनकी मदद करनी चाहिए। क्योंकि, शरीयत के अनुसार गरीब और गैर मुस्लिम पड़ोसी हो या दोस्त या कोई मिलने वाला हो, उनकी परेशानी को दूर करने में मददगार बनना बड़ा सवाब है। खासकर रमजान में इसको और बड़ा अजर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- शेखपुरा कदीम निवासी शाहनवाज ने पूछा कि उन्होंने बेचने के इरादे से एक प्लॉट खरीदा था। क्या शरीयत के मुताबिक उस पर जकात फर्ज होगी।
जवाब- जी हां, शरीयत के अनुसार इस प्लॉट पर जकात फर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed