फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneurs raised GST related problems

उद्यमियों ने अधिकारियों के समक्ष रखी जीएसटी संबंधी समस्याएं

Thu, 17 Feb 2022 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised GST related problems
सहारनपुर। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज से जुडे़ उद्यमियों और जीएसटी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक की। इसमें उद्यमियों ने जीएसटी संबंधी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सीआईएएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी की अध्यक्षता में जीएसटी विभाग के साथ वर्चुअल बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष जीएसटी से संबंधी समस्याओं को रखा। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त विपुल सिंघल ने कहा कि संस्था के पदाधिकारियों की ओर से बताई गई समस्याओं में जो स्थानीय स्तर की है उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। बाकी समस्याएं मुख्यालय स्तर की हैं। उनको जीएसटी काउंसिल को भेजा जाएगा। जिससे उनका जल्द समाधान हो सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि जीएसटी विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा ने वर्चुअल बैठक का संचालन किया। कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, सहायक आयुक्त एसआईबी मनीष राय आदि ने भी विचार रखे। वर्चुअल बैठक में लगभग 40 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed