फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   end of Symbol of evil 'dashanan' at vijyadasmi

विजयादशमी पर दशानन का अंत

Fri, 23 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 23 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
end of Symbol of evil 'dashanan' at vijyadasmi
सहारनपुर में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। विभिन्न रामलीला कमेटियों के तत्वावधान में शहर में मुक्ति संग्राम जुलूस निकालकर रावण वध लीला का मंचन किया गया। प्रभु राम द्वारा रावण का वध करते ही बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले धूं-धूं कर जल उठे। इस दौरान की गई आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन से मुक्ति संग्राम जुलूस शुरू हुआ। बैंडबाजे जहां धार्मिक गीतों की धुन बजा रहे थे, वहीं दो अलग-अलग हाथियों पर सवार रावण और राम-लक्ष्मण एक-दूसरे पर बाण चला रहे थे। एक रथ पर सीता जी विराजमान थी।
विज्ञापन


मुक्ति संग्राम जुलूस मुख्य बाजारों से होता हुआ देर शाम बेहट बस अड्डा ग्राउंड पहुंचा। जहां रावण वध लीला का मनोहारी मंचन हुआ। रावण का वध होते ही पुतले धूं-धूं कर जल उठे। इस दौरान आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कमेटी के प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, अमित सिंघल, हितेश गर्ग, नीरज गर्ग, हेमकुमार मित्तल, संजय कर्णवाल, हरिप्रकाश मित्तल, सुशील जैन, पंकज बंसल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कृष्णा राम नाटक क्लब के तत्वावधान में जुबली पार्क से मुक्ति संग्राम जुलूस निकाला गया। मुख्य बाजारों से होता हुआ जुलूस राजकीय क्रीड़ा स्थल पहुंचा। जहां राम और रावण के बीच भीषण युद्ध के बाद रावण, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।

लीला देखने के लिए भारी भीड़ रही। इस दौरान प्रधान महेंद्र तनेजा, रम्मी धवन, साजन गंगा, हरप्रीत भाटिया, अशोक गुंबर, मुरली खन्ना, अनिल अरोडा, हरीश भटेजा, वीके ग्रोवर आदि शामिल रहे। श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब द्वारा गांधी पार्क में भी दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

अंबाला रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। लोगों से खचाखच भरे ग्राउंड में राम-रावण युद्ध लीला का मंचन और पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रधान चौधरी जोगेंद्र कुमार, दशहरा प्रमुख महेश गुप्ता, महामंत्री सरदार गुरदीप सिंह बावा, विजय गांधी, राकेश शर्मा, प्रमोद वत्स, रमेश चंद छबीला, राकेश वत्स, ब्रित चावला आदि उपस्थित रहे।

श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति द्वारा गुरुद्वारा रोड पर एलईडी स्क्रीन पर अहिरावण वध और भगवान राम के राज तिलक की लीला दिखाई गई। जिसे देखने के लिए भारी भीड़ रही। रावण वध के बाद प्रभु राम का राजतिलक हुआ। इस मौके पर पंडित गोविंद देव वशिष्ठ, अवधेश वशिष्ठ, संजय भसीन, रवि बख्शी, नेश कुमार, विनय दुग्गल, वैभव भाटिया, नवीन गुलाटी, रोहित अरोड़ा, राकेश छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।

उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम द्वारा मंचित रावण वध लीला प्रधान संजीव शर्मा, राजीव आनंद, हनी वर्मा आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, रेलवे टी-2 कॉलोनी में भी रावण वध लीला का मंचन कर पुतलों का दहन किया गया।

मुस्लिमों ने किया जुलूसों का स्वागत
सहारनपुर। दशहरा महोत्सव पर शहर में निकाले गए मुुक्ति संग्राम जुलूसों का मुस्लिमों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जामा मस्जिद पर प्रबंधक मौलवी फरीद, मोहम्मद आरिफ खान, सरफराज खान, हाजी अकबर, नईम अहमद, मोहम्मद शारिक, आसिफ, इजहार अख्तर, हाजी अरशद, हाजी सगीर, खलीफा गुफरान ने स्वागत करते हुए विजया दशमी की शुभकामना दी।


इसी  तरह चौकी सराय पर खलीफा सुलेमान, खलीफा जीशान, गुफरान, जमीर, मोहम्मद अकरम अहमद, उमर अहमद फरीदी, डॉक्टर सिराज हसन फारुकी ने जुबली पार्क से निकली शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed