फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Employees created ruckus for not getting facilities and honorarium

सुविधा और मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों ने किया हंगामा

Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Employees created ruckus for not getting facilities and honorarium
गंगोह में अपना विरोध दर्ज कराते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए लगाए गए अतिरिक्त कर्मचारियों को सुविधा और मानदेय नहीं मिलने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने कर्मचारियों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद कर्मचारी सेंट्रल वेयर हाउस रवाना हुए।
विज्ञापन

सोमवार को विधानसभा चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए थे। आरोप है कि चुनाव संपन्न होने के बाद कर्मचारियों ने अपने मानदेय की मांग की तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके चलते उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। गौरव, अनुज, प्रेमलता, नीलमा, राजेश, रविंद्र, विपिन, सुरेश, राजीव, संजय और रवि आदि का कहना है कि दिन भर उनकी सुध नहीं ली गई। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद भी उनके लिए कोई सुविधा नहीं है न ही उन्हें मानदेय दिया गया। वह कैसे अपने घर पहुंचे। इसका एक शिकायती पत्र भी उन्होंने जिलाधिकारी के नाम भेजा।
विज्ञापन

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने वार्ता कर एक बस भेज कर कर्मचारियों को सेंट्रल वेयर हाउस सहारनपुर बुलवाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। आरओ संगीता राघव का कहना है मामला उनके संज्ञान में है। सभी कर्मचारियों को बस द्वारा सेंट्रल वेयर हाउस बुला लिया गया है जहां पर उनका मानदेय देकर घर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed