फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Emphasis on giving equal rights to boys and girls

लड़कों और लड़कियों को समान अधिकार दिलाने पर जोर

Fri, 22 Jan 2021 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on giving equal rights to boys and girls
लड़कों और लड़कियों को समान अधिकार दिलाने पर जोर
विज्ञापन

बेहट। दिशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को मुस्लिम किशोरी शिक्षण कार्यक्रम के तहत इंटर सेंटर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चार शिक्षण केंद्रों सलेमपुर, असगरपुर, खुशहालपुर एवं डंड़ौली खेड़ा की दो सौ किशोरियों ने हिस्सा लिया।
रसूलपुर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक केएन तिवारी ने कहा कि उनका संगठन 36 वर्षों से गरीबों, और अल्पसंख्यक महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की कल्पना करना बेमानी है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था महिला शिक्षा, बाल शिक्षा एवं किशोरी शिक्षा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में कई योजनाएं चला रही हैं। मुस्लिम समाज आज भी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्यवक पी राम और कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर शाहीन प्रवीन ने किशोरियों को शिक्षा के महत्व को समझाया। रईसा अदीद ने किशोरियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। समन्वयक तस्नीम ने बालिका स्वास्थ्य व जेंडर विषय पर प्रकाश डाला। सुरेश, सैनी, समीम, रियासत, रोशन, सोनिया, सुनीता, सुमन उपाध्याय, सुषमा, रीता, उषा, मंजू व शिक्षण केंद्रों की अनुदेशिकाओं सोनम, रुकमणि, पूजा, रेणु, उजमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed