{"_id":"68fbd37662830d0b190a5aca","slug":"elephants-from-shivalik-created-havoc-destroyed-sugarcane-crop-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-161474-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शिवालिक से निकले हाथियों ने मचाया उत्पात, गन्ने की फसल कर दी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शिवालिक से निकले हाथियों ने मचाया उत्पात, गन्ने की फसल कर दी बर्बाद
Sat, 25 Oct 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
शिवालिक जंगल से बाहर निकला हाथी। स्रोत सोशल मीडिया
बिहारीगढ़। गांव खुशहालीपुर के खेतों में बृहस्पतिवार रात शिवालिक जंगल से निकले हाथियों के झुंड जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई किसानों की गन्ने की फसल को रौंद डाला। पता चलने पर किसान खेतों में पहुंचे। तब तक हाथियों का झुंड फसल को बर्बाद कर वहां से जा चुका था।
दरअसल, पिछले करीब 15 दिनों से शिवालिक जंगल की मोहंड रेंज से निकलने वाले हाथी आसपास के गांव खुशहालीपुर, गणेशपुर, सुंदरपुर आदि के खेतों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। 10 दिन पहले भी इन हाथियों ने कई किसानों के खेतों की तारबाड़ और एक फार्म हाउस की चहारदीवारी भी तोड़ दी थी। गन्ने की फसल को खाने के साथ ही हाथियों के झुंड अपने पैरों तले रौंद कर बर्बाद भी कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार खुशहालीपुर गांव निवासी देशराज और पहल सिंह समेत कई किसानों के खेतों में हाथियों ने उत्पात मचाया। किसानों का कहना है कि कई बीघा फसल बर्बाद कर दी गई। पीड़ित किसान देशराज ने बताया कि झुंड में आधा दर्जन के करीब हाथी थे। कुछ ही देर में इन्होंने खेत में खड़ी फसल को तहस-नहस कर दिया।