फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electric workers went on strike after work boycott

Saharanpur News: कार्य बहिष्कार के बाद हड़ताल पर गए विद्युतकर्मी

Fri, 17 Mar 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electric workers went on strike after work boycott
घंटाघर स्थित बिजलीघर पर कार्य बहिष्कार कर धरना देते विद्युत कर्मचारी
सहारनपुर। विद्युत निगम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पितवार को भी जारी रहा और रात में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इस दौरान पूरे दिन विद्युत उपभोक्ता बिजली का बिल जमा करने, नए कनेक्शन और अन्य समस्याओं के लिए परेशान रहे। नागल और नकुड़ बिजलीघरों के कार्यालयों पर ताला लटका रहा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों ने घंटाघर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सुबह 10 बजे से ग्रामीण और शहरी खंड के एसडीओ, जेई और विद्युत कर्मचारी धरने में पहुंचने लगे थे। इसके बाद एकाएक भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन


समिति संयोजक पुलकित टंडन ने बताया कि ऊर्जा प्रबंधन शासन की मंशा के विपरीत कर्मचारी संगठनों की न्यायोचित मांगों का समाधान न कर, उन्हें डराने का काम कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी बिजलीकर्मी को गिरफ्तार किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कोई चेकिंग अभियान नहीं चला। घंटाघर बिजलीघर पर सभी बिजली बिल काउंटर बंद रहे। बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस दो दिन के कार्य बहिष्कार से विद्युत निगम को करीब तीन करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। विभागीय कार्यों की व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है, हालांकि, बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा। धरने में सतेंद्र, कार्तिक गुप्ता, अनिल कुमार, रोबिन शर्मा, आदित्य, मोहम्मद रजा, राजकुमार, धर्मेंद्र, मितेश कुमार, जितेंद्र, पवन कुमार सिंह, दीपक, नरदेव, नवल किशोर, नागेंद्र, नवीन, मनोज, अरविंद आदि मौजूद रहे।

बिजली जाए या कोई फाल्ट आए तो यहां करें शिकायत

विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। घंटाघर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास एक कक्ष में कंट्रोल रूम में बनाया गया है। जनपद में बिजली जाए या फिर कोई फाल्ट हुआ तो कंट्रोल रूम नंबर 9193330206 पर शिकायत कर सकते हैं।


---------

150 बिजलीघरों से होती है जिले में विद्युत आपूर्ति

2300 कर्मचारी विद्युत निगम के कर रहे हैं आंदोलन

03 करोड़ रुपये का विद्युत निगम को हुआ नुकसान



विद्युत कर्मियों की ये हैं प्रमुख मांगें

-पूर्व की तरह मिल रहे तीन पदोन्नति पदों के समयबद्ध वेतनमान के आदेश किया जाना

-बिजली कर्मियों के लिए पावर सेक्टर इम्पलाइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना

-पारेषण के विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन एवं अनुरक्षण की आउट सोर्सिंग को बंद करना

-नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण पारेषण निगम से कराना और मानदेय की विसंगति दूर करना

घंटाघर स्थित बिजलीघर पर कार्य बहिष्कार कर धरना देते विद्युत कर्मचारी

घंटाघर स्थित बिजलीघर पर कार्य बहिष्कार कर धरना देते विद्युत कर्मचारी

घंटाघर स्थित बिजलीघर पर कार्य बहिष्कार कर धरना देते विद्युत कर्मचारी

घंटाघर स्थित बिजलीघर पर कार्य बहिष्कार कर धरना देते विद्युत कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed