{"_id":"8d473c0785db4d523124042f28cd8502","slug":"electric-home-ransacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
लोगों की भीड़ ने हकीकतनगर विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोलकर तोड़फोड़ कर दी। वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट भी की गई। हमलावर लोग कनेक्शन काटे जाने से नाराज थे।
विद्युत निगम अधिकारियों ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। विद्युत निगम की टीम ने इन दिनों बिल न जमा कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।
दो दिन पहले हकीकतनगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए थे। कनेक्शन जुड़वाने के लिए दबाव बनाने की मंशा से कुछ लोग रविवार को उपकेंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन
उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि यदि अधिकारी कहेंगे तो ही वह कनेक्शन जोड़ सकेंगे। इसके बाद लोग वहां से लौट गए। आरोप है कि कुछ देर बाद एक दर्जन से अधिक लोग इकट्ठा होकर उपकेंद्र पर पहुंचे, जिन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। कुर्सियां और मेज पलटते हुए तोड़फोड़ भी की।
एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। कार्रवाई न हुई तो उच्चाधिकारियों के पास जाया जाएगा।