फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election boycott announcement for non-availability of water from link canal

लिंक नहर से पानी न मिलने पर क्षुब्ध ग्रामीणों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा

Wed, 02 Feb 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Election boycott announcement for non-availability of water from link canal
बड़गांव। गंगा की लिंक नहर से पानी न मिलने से क्षुब्ध किशनपुरा के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। उनका कहना है कि जब तक पानी नहीं तो तब तक वोट भी नहीं।
विज्ञापन

गांव किशनपुरा के ग्रामीणों सतीश भगत, प्रदुमन त्यागी, अनिल त्यागी, कुशल पाल त्यागी, मांगेराम त्यागी, मुनेश त्यागी, सुरेंद्र त्यागी आदि का कहना है कि पिछले 18 वर्षों से क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के किसान गंगा की लिंक नहर से नन्हेड़ा रजबहे में पानी आने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार उनकी समस्या की अनदेखी की गई। क्षेत्रीय विधायक नन्हेड़ा रजबहे में पानी आने को लेकर उद्घाटन तो कर चुके, लेकिन आज तक एक बूंद पानी की नहीं मिली है। न ही गंगा की लिंक नहर पर पानी दिलाने के लिए कोई काम चल रहा है। नन्हेड़ा रजबहे में पानी न आने से दर्जन भर गांवों के किसानों की फसल सूख रही है, जिसके चलते किसान परेशान हैं। नन्हेड़ा रजबहे में पानी न आने को लेकर किशनपुरा गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार की घोषणा की है। उनका कहना है कि वे किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे। पानी नहीं तो वोट भी नहीं। उधर क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह का कहना है कि इस परियोजना का बजट पास हो गया है। जिसकी धनराशि विभाग को भेजी जा चुकी है। विभाग द्वारा वंचित किसानों पानी को पानी दिये जाने को लेकर काम प्रगति पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed