फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election boycott announced for not running Shakambhari sugar mill

वर्तमान सत्र में शाकुंभरी मिल न चलने पर दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Tue, 28 Sep 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Election boycott announced for not running Shakambhari sugar mill
टोडरपुर में पंचायत को संबोधित करते जायर हुसैन चांद - फोटो : SAHARANPUR
साढौली कदीम। छह पेराई वर्षों से बंद पड़ी शाकंभरी शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर किसानों ने सोमवार को पंचायत की। इसमें मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखने तथा वर्तमान सत्र में मिल चालू नहीं होने की दशा में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया।
विज्ञापन

गांव टोडरपुर में आयोजित पंचायत में किसानों ने कहा कि उन्होंने हजारों बीघा उपजाऊ जमीन शुगर मिल की स्थापना के लिए दी थी। जिससे क्षेत्र का विकास हो सके लेकिन मिल बंद होने से क्षेत्र के किसानों व मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। मिल को जमीन देने वाले किसानों का कहना है कि यदि मिल नहीं चलाई जाती तो उनकी जमीन वापस कर दी जाए। प्रबंधन द्वारा मिल को असंवैधानिक ढंग से बीमार इकाई घोषित कर बंद किया गया है। यह किसानों के साथ घोर अन्याय है। प्रशासन मिल मालिक के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। पंचायत में किसानों ने जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखने का निर्णय किया। साथ ही पंचायत में मिल न चलने की दशा में क्षेत्र के 356 गांवों द्वारा विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का भी ऐलान किया गया। पंचायत में जायर हुसैन चांद, चौधरी ताहिर हसन, सतीश शर्मा, विजय शर्मा, प्रधान मुर्सलीन, मुकर्रम, सुरेंद्र सिंह, देवी सिंह, दर्शनलाल, यशविंदर, अवनीश कांबोज, रवि कांबोज, आमिर चौहान आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed