फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elderly death by crushing car, commotion

कार से कुचलकर वृद्ध की मौत, हंगामा

Thu, 15 Jun 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly death by crushing car, commotion
दुर्घटना के बाद शव रखकर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में अंबहेटा रोड पर बुधवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कार से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुलसत निवासी भगवत (70) बुधवार की सुबह एक चिकित्सक के पास दवा लेने आया था।
विज्ञापन


करीब 9 बजे जब वह पैदल अंबहेटा चौराहे पर पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ही सूचना जैसे ही कुलसत गांव पहुंची ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने शव को देवबंद-अंबहेटा मार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कोतवाल पंकज त्यागी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया।

परंतु ग्रामीण मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस लोगों को समझाने में सफल रही। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने भगवत के पुत्र नरेश की तहरीर पर अंबा विहार मुजफ्फरनगर इस्लामुद्दीन मलिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed