फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight-year-old child dies due to electrocution

करंट लगने से आठ साल के बच्चे की मौत

Wed, 29 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old child dies due to electrocution
गंगोह। गांव कुतुबखेड़ी में करंट लगने से कक्षा 3 के छात्र जतिन की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्राम कुतुबखेड़ी निवासी जितेंद्र का पुत्र जतिन (8) अपने चाचा के घर पर टेबिल फैन के तार बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। तभी अचानक उसके करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उसके पास परिवार का कोई सदस्य न होने से उसकी मौत का काफी देर बाद पता चल सका। ग्रामवासियों ने बताया कि जतिन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। उसके पिता काफी समय पहले ही कहीं गुम हो गए थे। परिवार में जतिन की मां गीता व भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बेहद गमगीन माहौल में उसका देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ, पूनम व उदित शर्मा सहित आदि ने घर पर जाकर शोक व्यक्त किया। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed