फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight workers scorched by fire in firecracker factory, three serious

पटाखा फैक्टरी में आग से आठ मजदूर झुलसे, तीन गंभीर

Sun, 16 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Eight workers scorched by fire in firecracker factory, three serious
बिहारीगढ़ क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से झुलसे श्रमिक का जिला अस्पताल में उपचार करते ड? - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। सतपुरा की पटाखा फैक्टरी में शनिवार की दोपहर मशीन पर रखा मोबाइल फोन गर्म होकर फट गया। जिससे फैक्टरी में आग लग गई और तेज धमाके होने लगे। वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों सहित आठ मजदूर झुलस गए। इन्हें जिला चिकित्सालय से यमुनानगर रेफर किया गया है। जहां तीन की हालत गंभीर बनी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाटर सेफ्टी सिस्टम चालू करा कर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सतपुरा की पटाखा फैक्टरी में काम रह रहे मजदूर जीतू ने अपना मोबाइल फोन एक मशीन पर रखा हुआ था। इसी दौरान मशीन के गर्म होने से मोबाइल फोन फट गया और उससे आस पास रखे पटाखों में आग लग गई। आग लगते ही कमरे में जोरदार धमाके होने लगे। इससे मौके पर भगदड़ गई। आग की चपेट में आ कर इस कमरे में काम कर रहे आठ मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इसी दौरान सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और वाटर सेफ्टी सिस्टम चालू करा आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायल मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां से उन्हें यमुनानगर हरियाणा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां अंकित, सुलेमान व इंद्रेश की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बेहट रामजी लाल, एसपी देहात अतुल शर्मा व सीओ बेहट रामकरण सिंह के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने भी मौके पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जानकारी ली।
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में लगी आग में झुलसे मजदूर
शक्ति पुत्र राकेश निवासी संगीला जनपद अलीगढ़
देवेंद्र पुत्र पूरण सिंह निवासी नगलावाली जनपद एटा
शैलेंद्र पुत्र पूरण सिंह निवासी नगलावाली जनपद एटा
राजू पुत्र सतेंद्र निवासी साधवा जनपद हाथरस
जीतू पुत्र अमर सिंह, निवासी नगला जनपद एटा
गंभीर हालत वाले मजदूर
अंकित पुत्र भूरे सिंह निवासी नरोरा जनपद एटा
सुलेमान पुत्र करमूदीन, निवासी माडनी जनपद हाथरस
इंद्रेश पुत्र जगदीश निवासी नगला जनपद एटा
दो साल पहले हुए अग्निकांड में हुई थी तीन की मौत
पटाखा फैक्टरी में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 30 अक्तूबर 2020 में भी भीषण अग्निकांड हुआ था जिसमें 10 लोग झुलस गए थे, जबकि दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक स्थानीय थे। घटना के बाद पटाखा फैक्टरी के मालिक अमित कुमार पुत्र राज सिंह निवासी पानीपत सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

सतपुरा की पटाखा फैक्ट्री का अंदर का दृश्य

सतपुरा की पटाखा फैक्ट्री का अंदर का दृश्य- फोटो : SAHARANPUR

मौके पर जानकारी करते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

मौके पर जानकारी करते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed