{"_id":"60b6774d8ebc3ed709512d6e","slug":"eight-thousand-children-of-12th-will-be-affected-saharanpur-news-mrt5407973158","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के आठ हजार बच्चे होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के आठ हजार बच्चे होंगे प्रभावित
विज्ञापन
सहारनपुर। सीबीएसई 10वीं के बाद अब 12वीं की भी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। परीक्षाएं नहीं होने की स्थिति में क्या विकल्प रहेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परीक्षाएं रद्द होने से जनपद के करीब आठ हजार विद्यार्थी प्रभावित होंगे।
जनपद में सीबीएसई स्कूलों में 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या करीब आठ हजार है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते 10वीं की परीक्षाएं पहले रद्द की जा चुकी है, लेकिन 12वीं की परीक्षाएं होने की उम्मीद बनी हुई थी। ऐसे में तमाम विद्यार्थी परीक्षा की तैयारियों में जुटे थे। मंगलवार को अचानक परीक्षाएं रद्द होने से विद्यार्थियों को झटका लगा है।
शास्त्रीनगर निवासी 12वीं के छात्र अभिनव ने बताया कि 12वीं की परीक्षा काफी मायने रखती है, क्योंकि स्नातक में दाखिले के लिए बनने वाली मेरिट को यही तय करती है। मयंक शर्मा और कीर्ति का कहना है कि वह परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, मगर सरकार ने जो फैसला लिया है वह सोच समझकर ही लिया होगा।
विज्ञापन
उधर, 12वीं के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने का आधार क्या रहेगा। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि 12वीं के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के आधार पर उनका रिजल्ट तैयार किया जा सकता है।
उधर, पाइनवुड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने बताया कि उन्हें टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, मगर परीक्षाएं रद्द होने की अभी तक कोई अधिकारिक सूचना बोर्ड कार्यालय से उनके पास नहीं आई है।