{"_id":"5fc533128ebc3e9b9a4fbee7","slug":"eight-special-trains-will-run-from-today-the-journey-will-be-pleasant-saharanpur-news-mrt513452771","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा सुहाना
विज्ञापन

सहारनपुर। त्योहारों के बाद भी रेलवे प्रबंधन ने प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का विस्तार कर उनके संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। एक दिसंबर से आठ स्पेशल ट्रेनें शेड्यूल के अनुसार चलेंगी। इन ट्रेेनों से यूपी के अलावा बिहार, पंजाब सहित अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी।
रेलवे की ओर से 02355 पटना जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन का संचालन एक से 29 दिसंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन पटना से सुबह साढ़े सात बजे चलकर रात में 02.13 बजे तक पहुंचेगी। वहीं, 02356 जम्मूतवी पटना स्पेशल जम्मू से शाम 05.45 बजे चलकर सहारनपुर में रात 01.40 बजे पहुंचेगी। इसके साथ ही 03255 पटना चंडीगढ़ स्पेशल दो दिसंबर से 30 तक चलेगी। यह ट्रेन पटना से रात 08.35 बजे चलकर दोपहर 03.25 बजे यहां पहुंचेगी। जबकि 03256 चंडीगढ़ पटना स्पेशल रात 11.40 बजे यहां पहुंचेगी।
इनके अतिरिक्त 05531 सहरसा अमृतसर स्पेशल छह दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन सुबह पांच बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वहीं, 05532 अमृतसर सहरसा स्पेशल सात से 28 दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन रात 02.10 बजे सहारनपुर में आएगी। रेलवे की ओर से दरभंगा से जालंधर के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। इसमें 05251 दरभंगा जालंधर स्पेशल रात 12.25 बजे सहारनपुर पहुंचेगी जबकि 05252 जालंधर स्पेशल दोपहर 02.20 बजे सहारनपुर आएगी। ये दोनों ट्रेनें पांच से 30 दिसंबर के बीच संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि दिसंबर माह में त्योहारों में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को विस्तार देने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि गंगानगर हरिद्वार एक्सप्रेस के संचालन की भी संभावना है।
----------
अनारक्षित टिकट पर यात्रा का लाभ दिलाने की मांग
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर आ रहे कुछ यात्रियों ने रेलवे अफसरों से मांग की है कि ट्रेनों का विस्तार करने के साथ अनारक्षित टिकट पर सफर का अधिक मौका दिया जाए। इस समय ट्रेनों में आरक्षित टिकटों पर सफर कराया जा रहा है। इससे आम यात्रियों को परेशानी हो रही है।