फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight candidates submitted nomination

आठ प्रत्याशियों ने जमा कराया नामांकन

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight candidates submitted nomination
कलेक्ट्रेट गेट पर नामांकन के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दो दिन के अवकाश के बाद जनपद में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। इसमें सपा, बसपा और भाजपा के प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा लोग पार्टी के एक प्रत्याशी ने सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से नामांकन कराया। नामांकन 28 जनवरी तक जमा होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही। दो दिन के अवकाश के बाद खुली कलक्ट्रेट में आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। नामांकन के लिए विधानसभा वार कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्याशियों ने अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा कराए गए। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी निवर्तमान विधायक संजय गर्ग ने नामांकन कराया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के देवबंद से प्रत्याशी कार्तिकेय राणा और बेहट विधानसभा सीट से प्रत्याशी उमर अली खान ने नामांकन जमा कराया। बसपा के गंगोह विधानसभा सीट से प्रत्याशी नोमान मसूद और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से प्रत्याशी रविन्द्र कुमार मोल्हू, भाजपा के बेहट विधानसभा सीट से प्रत्याशी निवर्तमान विधायक नरेश सैनी और नकुड़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। इसके अलावा सहारनपुर विधानसभा सीट से लोग पार्टी के प्रत्याशी वाहिद अली भी नामांकन करने वालों में शामिल रहे। इस दौरान पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ सपा नेता इमरान मसूद, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. रागिब अंजुम, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, बसपा सांसद फजलुर्रहमान, पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पवन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed