सहारनपुर। बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पुरानी मंडी से जत्था रवाना हो गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
पुरानी मंडी क्षेत्र में श्री अमरनाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में काशीराम ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करने से परम पुण्य प्राप्त होता है, जो लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं, वह बहुत ही भाग्यशाली है। सुशील कश्यप ने कहा कि सौभाग्य से ही शिव भक्तों की सेवा का मौका मिलता है। इस दौरान हरीश सैनी, कमल कश्यप, चंद्रकांत कश्यप, अमित कुमार, मनोज सिंघल, प्रशांत कुमार, मोहित पुंडीर, रजनीश कुमार, मंजु जाटव, मोहन लाल, दक्ष, तनिष्क, सोनू कुमार, त्रिशु, रोहित धीमान, अशोक धीमान, विनोद कुमार, मुकेश जाटव, दुर्गेश, सपना रानी, मुकेश शुक्ला, वंशिका, रवि सैनी, रितिक, अमित राजवंशी, संजीव शर्मा, राखी शर्मा, पारस कोहली, विजयपाल राशी, सुखबीर, राजेंद्र बर्मन, राजपाल सीमा, हर्ष, राजेश्वरी देवी, सविता, सुषमा देवी, अनिता चौहान, लोकेश, विमलेश, अंजना देवी, आदेश कुमार मौजूद रहे।