फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Earned merit by drinking sherbet on Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी पर शरबत पिला कमाया पुण्य

Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Earned merit by drinking sherbet on Nirjala Ekadashi
सुलतानपुर में सत्संग मंडल के तत्वाधान में शरबत वितरण करते सदस्य - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। निर्जला एकादशी के मौके पर जिले के देहात में जगह जगह छबील लगा कर राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गागलहेड़ी में थाना पुलिस ने भीषण गर्मी में शरबत की छबील लगाई। इसमें पुलिस कर्मियों ने राहगीरों को शरबत पिलाया। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। एसएसआई अनिल कुमार, एसआई सविता त्यागी, नीरज, दीपक चौधरी आदि रहे।
रामपुर मनिहारान गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुद्वारे के बाहर राहगीरों को शरबत व फल वितरित किए। प्रधान सरदार मनजिंदर सिंह, मदन बाटला, सरदार बलविंदर सिंह, राजपाल बाटला, टिंकू बाटला, मान्ना शेरू, सचिन, बाबूराम, गौरव, नितिन आदि का सहयोग रहा। बेहट के गांव संसारपुर के पास स्थित सहारनपुर ग्रुप ऑफ कॉलेज के द्वारा छबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया गया। ग्रुप डायरेक्टर सुनीता चौधरी, कैंपस डायरेक्टर एकता जैन, अनिरुद्ध कुमार शर्मा, नीतिका चड्ढा, निलेश, अंकुश, मांगेराम, रितु, मधु, खुशहाल, कामिनी के साथ-साथ कॉलेज के वंदना, नारायण, अंकुर, फैज मोहम्मद, आकाश आदि रहे। गंगोह शिव चौक पर महावीर संकीर्तन मंडल ने प्याऊ लगाया तथा लोगों की प्यास बुझाई। शंकर पाहवा, सुशील पाहुजा, मुरारी लाल बजाज, राजीव पाहवा, संजय कथूरिया, प्रवेश बजाज, शुभम शर्मा, अनुराग, तुषार आदि का सहयोग रहा। बड़गांव में अजय पुंडीर, मोहन, हर्ष, रोमी, आर्यन, कपिल, मोहित, रजत, आकाश, भानू, अमित, निखिल और गांव सांवतखेड़ी बस स्टैंड पर हिमांशु शर्मा, प्रशांत, विशु, विकास, अंकुर, वंश ने शरबत का वितरण किया। नागल थाना प्रांगण में समाधान दिवस में पुलिस ने छबील लगाकर फरियादियों को शरबत पिलाया गया। एसएसआई ओमेंद्र मलिक, कानूनगो रिजवान अली, इंद्रजीत सिंह, संजय गिरी, अशोक मिश्रा, अश्वनी शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

चिलकाना के सुलतानपुर में श्री सत्संग मंडल के तत्वाधान में लोगों को शीतल शरबत पिलाया गया। मंडल के अध्यक्ष शिवनंदन शर्मा, महामंत्री निशांक जैन, आशु सैनी, गौरव गुप्ता, अरविंद कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, बसंत गुप्ता, डॉ. हुकम सिंह, रामपाल सैनी, अमरपाल आदि रहे।

रामपुर मनिहारान गुरुद्वारे पर राहगीरों को मीठा शरबत वितरित करते हुए पंजाबी समाज के लोग

रामपुर मनिहारान गुरुद्वारे पर राहगीरों को मीठा शरबत वितरित करते हुए पंजाबी समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी में छबील लगा राहगीरों को शरबत पिलाते पुलिसकर्मी

गागलहेड़ी में छबील लगा राहगीरों को शरबत पिलाते पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed