{"_id":"5f8203778ebc3e9bba211ab8","slug":"e-sanjeevani-opd-installed-in-district-hospital-saharanpur-news-mrt5055251173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ई-संजीवनी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ई-संजीवनी ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में ई-संजीवनी ओपीडी स्थापित कर दी। चिकित्सकों की तैनाती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा। विभाग के प्रयास हैं कि ओपीडी इसी माह से शुरू हो जाए।
कोरोना काल में जब कुछ लोग इलाज के लिए भी अस्पतालों में जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में सरकार ई-संजीवनी सेवा लेकर आई है, जो टेली मेडिसिन के रूप में काम करेगी। इसके लिए हर जिले में ई-संजीवनी ओपीडी स्थापित की जानी है। यहां एसबीडी जिला अस्पताल में इस पर तेजी से कार्य चल रहा है। कक्ष संख्या 13 में फिजीशियन की ओपीडी को ई-संजीवनी ओपीडी के रूप में विकसित किया। इसमें कंप्यूटर और लगने बाकी हैं। साथ ही फिलहाल तीन चिकित्सकों के चयन के लिए दो दिन पहले ही साक्षात्कार लिए हैं। प्रस्ताव शासन को भेजा।
एमबीबीएस डॉक्टर होंगे तैनात
ई-संजीवनी ओपीडी पर कम से कम एमबीबीएस डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। फिलहाल तीन डॉक्टरों ने आवेदन किया । इनमें डॉ. ललिता, डॉ. आंचल और डॉ. अनुराग शामिल हैं, जिनका साक्षात्कार लेने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा।
विज्ञापन
ऐसे ले सकेंगे सेवा का लाभ
जिले में 19 सीएचसी और 40 पीएचसी हैं। इन पर तैनात चिकित्सक भी उनके पास आने वाले मरीजों को ई-संजीवनी ओपीडी की सेवा ले सकेंगे। यदि सीएचसी या पीएचसी पर तैनात चिकित्सक को मरीज को परामर्श देने में कोई तकलीफ आए तो वह ई-संजीवनी ओपीडी पर फोन कॉल कर या वीडियो कॉल कर मरीज की बात करा सकेंगे। इसके अलावा ई-संजीवनी एप डाउन लोड कर आम आदमी सीधे भी ई-संजीवनी ओपीडी से कनेक्ट होकर लाभ ले सकेगा।
प्रदेश में कहीं भी कर सकते हैं संपर्क
ई-संजीवनी ओपीडी प्रदेश के सभी जनपदों में स्थापित होंगी। इसमें यह जरूरी नहीं है कि सहारनपुर के मरीज केवल सहारनपुर के जिला अस्पताल में स्थापित ओपीडी ही में संपर्क करें। वह प्रदेश के अन्य ओपीडी में भी कॉल या वीडियो कॉल कर परामर्श पा सकेंगे।
ऐसे काम करेगा एप
ई-संजीवनी एप के जरिये कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य परामर्श ले सकेगा। इसके लिए व्यक्ति को अपने स्मार्ट फोन पर ई-संजीवनी एप डाउन लोड करना होगा। एप डाउन लोड करते ही वह कुछ जानकारी मांगेगा, जिसे फीड करते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी फीड करते ही पूरी प्रक्रिया चंद मिनट में चिकित्सक के फोन पर होगी। फिर डॉक्टर को समस्या बताने के पांच मिनट में ही मोबाइल पर दवा की पर्ची आ जाएगी। दवाएं भी ऐसी बताई जाएंगी, जो किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल सकें।
ई-संजीवनी ओपीडी तैयार की जा चुकी है। चिकित्सकों का साक्षात्कार कर प्रस्ताव शासन को भेजा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा, इसके बाद ओपीडी चालू कर दी जाएगी। यह सरकार की अच्छी सुविधा है, जिससे निश्चित रूप से लोग लाभान्वित होंगे।
- डॉ. एसएस लाल, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल, सहारनपुर।