{"_id":"627e9e3092df9c746f71a931","slug":"e-sanjeevani-hub-launched-in-government-medical-college-saharanpur-news-mrt588463643","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कालेज में ई संजीवनी हब का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कालेज में ई संजीवनी हब का शुभारंभ
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ई संजीवनी हब का उद्घाटन करते प्राचार्य
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ई संजीवनी हब का शुभारंभ
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ई संजीवनी हब का उद्घाटन किया गया। इसमें मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर के वेलनेस सेंटर पर आने वाले मरीजों को टेली मेडिसिन के माध्यम से परामर्श दिया जाएगा।
शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने ई संजीवनी हब का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसके माध्यम से दी जाने वाली टेली मेडिसिन सेवा का बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा। प्राचार्य ने बताया कि इस सेवा का दायरा बढ़ाकर सहारनपुर तथा मुजफ्फरनगर के वेलनेस सेंटर को भी जोड़ा गया है। इन वेलनेस सेंटर पर आने वाले मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के डॉक्टर रोस्टर के अनुसार टेली मेडिसिन के माध्यम से परामर्श देंगे। ई संजीवनी हब के नोडल अधिकारी डॉ. दुर्गेश तथा स्त्री रोग एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. गगन ने बताया कि ई संजीवनी टेली मेडिसिन सेवा के माध्यम से मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, पीडियाट्रिक, नेत्र रोग, हड्डी जोड़ रोग, नाक कान गला तथा त्वचा रोग संबंधी आदि सभी रोगों के लिए परामर्श दिया जाएगा। सोमवार से शनिवार तक सप्ताह के छह दिनों में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सभी विभागों से जुड़े डॉक्टर्स रोस्टर के अनुसार टेलीमेडिसिन के माध्यम से परामर्श देकर मरीजों को स्वस्थ करने का काम करेंगे। इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ. देवेंद्र, डॉ. नवाब सिंह, टेलीमेडिसिन के नोडल डॉ. अनिल गर्ग, डॉ. संजीव दवे, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. दीपाली, डॉ. ऋतु आर्य, डॉ. अंशी श्रीवास्तव आदि रहे।