फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   E-rickshaw driver returned a jewelery bag worth Rs 50,000

ई-रिक्शा चालक ने 50 हजार हजार रुपये के आभूषण का बैग लौटाया

Sun, 17 Nov 2019 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver returned a jewelery bag worth Rs 50,000
ई-रिक्शा चालक ने 50 हजार हजार रुपये के आभूषण का बैग लौटाया
विज्ञापन

सहारनपुर। एक ओर जहां व्यक्ति अपनी स्वार्थ सिद्धि में लगा हुआ है, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो ईमानदारी और नेक नीयत की मिसाल पेश कर रहे हैं। एक ई-रिक्शा चालक ने अपने ई-रिक्शा में मिले 50 हजार रुपये के आभूषण और नगदी से भरा बैग लौटा दिया।

शनिवार शाम सराफ बाजार में कैलाशपुर से एक परिवार ज्वैलरी खरीदने आया था। आभूषण खरीदने के बाद परिवार एक ई-रिक्शा में बैठकर घंटाघर पहुंचा। जहां ई-रिक्शा चालक को पैसे देने के बाद परिवार अपने घर कैलाशपुर के लिए रवाना हो गया। उनके जाने के बाद जब ई-रिक्शा चालक मुशर्रफ निवासी हौजखेड़ी, बेहट रोड ने अपने ई-रिक्शा में महिला का बैग देखा तो उसने सवारियों को तलाश किया। लेकिन कोई नहीं मिला। जिसके बाद मुशर्रफ उस बैग को लेकर उस सराफ के यहां पहुंचा जहां से सवारियों को बैठाया था। मुशर्रफ ने उस बैग को सराफ के हवाले कर दिया और पूरी बात बताई। जिसके बाद सराफ ने बैग मालिक को फोन पर बैग मिलने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि बैग में लगभग 50 हजार रुपये के आभूषण एवं नगदी रखी हुई थी और परिवार के लोग बैग खोने पर काफी परेशान थे। बैग मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर छा गई। तुरंत सहारनपुर में सराफ की दुकान पर पहुंचे और ई-रिक्शा चालक का आभार व्यक्त किया। यह मामला सराफा बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed