{"_id":"61cf45dac2f13b0fd6088d49","slug":"e-posh-machine-making-consumers-cry-saharanpur-news-mrt571541889","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को रुला रही ई-पॉश मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को रुला रही ई-पॉश मशीन
विज्ञापन
सलेमपुर गदा में राशन के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार द्वारा वंचित वर्ग के लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को इस योजना की पड़ताल की गई तो पता चला कि खाद्यान्न लेने के लिए वंचितों को राशन की दुकानों पर खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहीं ई-पॉश मशीन में क्नेक्टिविटी नहीं थी तो कहीं अंगूठा ही मैच नहीं हो पा रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को कई चक्कर दुकानों के काटने पड़ रहे हैं।
अंगूठा मैच नहीं होने के कारण राशन से वंचित
नागल के गांव बढेड़ी कोली में बृजेश पुत्र छोटेलाल राशन लेने के लिए लाइन में लगे थे। उनकी शिकायत थी कि उन्हें पिछली बार भी राशन नहीं मिल सका था, जबकि उनके साथ ही खड़े श्याम सिंह, सुरेशो, संजय, दिनेश, रामपाल आदि ने बताया कि लाल कार्ड पर मात्र एक यूनिट का पांच किलो राशन मिल रहा है। कई बार कार्यालय के चक्कर काटे, लेकिन यूनिट नहीं बढ़ रही है। उधर, राशन बांट रहे डीलर रमेश के बेटे अनूप सिंह ने बताया कि अंगूठा मैच न होने के कारण कई बार राशन नहीं मिल पाता है।
दुकान पर विलंब से पहुंचा राशन
साढ़ौली कदीम के सलेमपुर गदा में दुकान पर पहुंचे कार्ड धारकों साजिदा, रहमानी, नीटू, सुलेमान आदि ने बताया कि उन्हें आज महीने के अंतिम दिन तक राशन नहीं मिल पाया है। राशन डीलर ने बताया कि उन्हें इस माह का राशन बृहस्पतिवार को ही मिल पाया है। मशीन में भी सरवर डाउन होने के चलते अभी तक 613 कार्ड धारकों में से 170 कार्ड धारकों को ही राशन वितरित हो सका है।
विज्ञापन
राशन डीलर रोज कल आने की बात कर टरका रहा
गांव रसूलपुर के आशीष, दीपक, साजिद, इसराना ने बताया कि अब तक उन्हें दूसरी बार का मुफ्त राशन नहीं मिल सका है। राशन डीलर रोज कल आने की बात कह कर टरका देता है। डीलर मो. इसरान ने बताया कि मशीन में क्नेक्टिविटी पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर काफी कम गति से आ रही है। ऐसे में वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। गांव कांसेपुर में भी डीलर देवी सिंह के अनुसार अंतिम दिन कुल 260 कार्डों में 87 कार्ड का वितरण हुआ है।
मशीन बंद होने से घंटों लाइन में लगना पड़ा
देवबंद के मुहल्ला नूरपुर, नेचलगढ़ व शिक्षक नगर के राशन डीलर की ई-पॉश मशीन की क्नेक्टिविटी दुपहर के वक्त गायब होने के चलते राशन लेने लाइन में खड़े कार्डधारक कमला, प्रमिला, राकेश, सोनिया, रणधीर, सोनू, मुकेश व रेखा आदि को घंटों परेशान रहना पड़ा। इस दौरान कई कार्डधारकों ने मशीन पर अंगूठे के निशान न आने की बात भी कही। डीलर हीरा सिंह नेगी ने बताया कि 20 दिसंबर को गेहूं चावल के साथ नमक, रिफाइंड तेल और चना दाल का वितरण किया गया था, लेकिन अब दूसरे राशन में सिर्फ गेहूं चावल आए हैं। इनका ही वितरण किया जा रहा है।
------------------------
महंगी में शाम के वक्त राशन डीलर की दुकान मिली बंद
तीतरो के महंगी में शुक्रवार शाम पांच बजे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद पड़ी थी। इसके चलते कार्ड धारक राशन प्राप्त करने के लिए परेशान हाल घूमते रहे। राशन डीलर सुनील कुमार ने बताया कि कनेक्टिविटी जाने और ई-पॉश मशीन के डिस्चार्ज होने के चलते वे मशीन को चार्ज करने के लिए ही दुकान बंद करके गए थे।