{"_id":"59666c774f1c1b7f548b4646","slug":"dunge-highway-closed-when-debris-from-the-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ियों से मलबा आने पर दून हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ियों से मलबा आने पर दून हाईवे बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मार्ग से मलबे को हटाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर में पहाड़ियों पर हुई मूसलाधार बारिश दून हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों पर आफत बन कर टूटी है। मोहंड और डाट मंदिर के बीच शिवालिक पहाड़ियों का मलबा जगह-जगह हाईवे पर आने से बुधवार को यह महत्वपूर्ण मार्ग बंद रहा।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की पुलिस और लोनिवि अधिकारी जेसीबी के साथ दिन भर मलबा हटवाने में जुटे रहे। मार्ग में फंसे वाहनों के यात्रियों को रूट डायवर्ट कराकर निकाला गया। शाम सात बजे मुख्य मार्ग खोला जा सका। हालांकि पूरी तरह मलबा नहीं हट पाया।
बुधवार सुबह छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड और डाट मंदिर के बीच करीब दर्जन भर स्थानों पर पहाड़ी का मलबा आने और जगह जगह पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा दिक्कत डाट मंदिर से चार किमी पहले हुई। यहां पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गिरा। गनीमत रही कि कोई वाहन मलबे की जद में नहीं आया।
वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सूचना के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने पहाड़ियों में फंसे वाहनों को छुटमलपुर के फतेहपुर तिराहे से देहरादून जाने वाले वाहनों को वाया कलसिया डायवर्ट करा दिया गया।
मौके पर मौजूद दोनों राज्यों की पुलिस और लोनिवि के अधिकारियों ने जेसीबी को बुलवाकर सुबह नौ बजे मलबा हटवाने का काम शुरू करा दिया था। यह कवायद दिनभर चलती रही।
बदले रूट से यात्रियों को पचास से ज्यादा किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। शाम सात बजे मुख्य मार्ग खुल पाया और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। मलबे को पूरी तरह हटाने के प्रयास जारी थे।
बता दें कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के चलते भी इस मार्ग पर वाहनों का बोझ बढ़ गया है। एसओ बिहारीगढ़ जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात तक पूरा मलबा हटने की उम्मीद है।