फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Driver and operator missing along with truck, report filed

ट्रक सहित चालक और परिचालक लापता, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Jan 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Driver and operator missing along with truck, report filed
बेहट(सहारनपुर)। मेरठ जनपद के थाना टीपी नगर क्षेत्र की कालिंदी कॉलोनी निवासी श्याम पुत्र जयपाल सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया, कि उसके 14 टायरा ट्रक पंजीकरण संख्या-यूपी 15 डीटी/6224 पर अफसर अली पुत्र कामू चालक व अजरु पुत्र इस्लामुद्दीन क्लीनर निवासी गांव जोगिया खेड़ा थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर है। 22 दिसंबर को दोनों मेरठ से ट्रक में नमक भरकर जनपद हरिद्वार क्षेत्र के इकबालपुर स्थित एक फैक्ट्री के लिए चले थे। 23 दिसंबर को उन्होंने इकबालपुर फैक्ट्री में नमक उतारकर ट्रक को खाली किया। बताया गया है, कि यहां से दोनों ट्रक में खनिज भरने के लिए हरियाणा के यमुनानगर जनपद क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर के लिए चले थे। उसी रात 10 बजे ट्रक की आखिरी लोकेशन कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नगला झंडा में मिली। इसके बाद से चालक और क्लीनर दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है और ट्रक के साथ ही चालक व क्लीनर का कोई पता नहीं लग पा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed