{"_id":"6ac7f7dea8024cd4ef08a61b","slug":"drinking-water-pipeline-leak-fixed-but-road-remains-in-a-dilapidated-state-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-185471-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पेयजल पाइप लाइन की लीकेज हुई ठीक, सड़क रह गई बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पेयजल पाइप लाइन की लीकेज हुई ठीक, सड़क रह गई बदहाल
विज्ञापन
सहारनपुर। नवाबगंज चौक से आंबेडकर चौक तक बनाई गई सड़क पर लीकेज के कारण बने गड्ढों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा पाइप लाइन ठीक करा दी गई, लेकिन गड्ढे ऐसे ही छोड़ दिए। ऐसे में वाहन चालकों से लेकर पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासी नासिर ने अमर उजाला के मेरी आवाज सुनी कॉलम में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि नवाबगंज से आंबेडकर चौक तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क के आसपास पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से पानी सड़क के नीचे पहुंच गया और कई स्थानों पर गड्ढे बन गए, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। बृहस्पतिवार को समस्या की सूचना प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग ने लीकेज ठीक कर दी है, लेकिन नवाबगंज चौक से आंबेडकर चौक तक जगह-जगह बने गड्ढे ठीक नहीं किए गए। यह राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।
बोले लोग
- स्थानीय निवासी नाजिम ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब लीकेज की समस्या को ठीक करने के साथ सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की भी मरम्मत जल्द से जल्द होनी चाहिए।
विज्ञापन
- शुभम कुमार ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। रात के समय सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार हादसों का भी डर रहता है।
- यशपाल कुमार ने बताया कि पानी की लीकेज के कारण सड़क कई जगह से खराब हो गई थी। अब संबंधित स्थानों पर मरम्मत का काम करा दिया गया है। जल्द ही सड़क भी ठीक होनी चाहिए।
- अशोक आहूजा ने बताया कि लंबे समय से बनी समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। लीकेज ठीक होने से पानी की भी बर्बादी नहीं होगी।
वर्जन
नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा पेयजल पाइप लाइन की लीकेज ठीक करने के बाद सड़कों को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। सड़क ठीक कराने के संबंध में निगम को पत्र लिखा गया है।
- धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग