फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dreams of flying, took hundreds of exams

सपनों की उड़ान, सैंकड़ों ने दिया इम्तिहान

Mon, 16 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dreams of flying, took hundreds of exams
अपने सपनों को ऊंची उड़ान देने की उम्मीद में रविवार को सैकड़ों छात्र छात्राओं ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लिया। शहर के दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड, रेनबो और दिल्ली पब्लिक स्कूल में करीब 2500 परीक्षार्थी इस एग्जाम के लिए पंजीकृत थे।
विज्ञापन


इनमें 60 फीसदी से भी अधिक ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए निर्धारित 10 बजे के समय से एक घंटा पहले से ही बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं सेंटर पहुंच चुके थे। इस परीक्षा में कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राएं शामिल हुए।  इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड पहले ही आवंटित किए जा चुके थे। जिन्हें दिक्कतें आईं, उनकी आईडी आदि जांच कर प्रवेश दिलाया गया।
विज्ञापन


देहात क्षेत्रों से भी अभिभावक अपने बच्चों को  सेंटरों पर लेकर पहुंचे। तीनों सेंटरों पर साढ़े नौ बजने के बाद से ही छात्र छात्राएं अपनी सीटें देखने को बेताब रहे। दस बजने से कुछ देर पहले ही जैसे छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया । तीनों स्कूलों में शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा सहयोगी स्टाफ ने छात्र छात्राओं को उनके कक्षों तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी संख्या में ऐसे छात्र छात्राएं भी रहें जिन्हें एडमिट कार्ड में नाम से लेकर रोल नंबर तक की सीरीज से जुड़ी परेशानियां आईं। उनकी समस्या का निस्तारण कर समय से एग्जाम करवाया गया। इसके अलावा सेंटर कोड, सिटी कोड, ओएमआर सीट भरने की प्रक्रिया से लेकर अन्य परेशानियां भी दूर कराई गईं।

पाइनवुड स्कूल में सबसे अधिक परीक्षार्थी रहे। यहां कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं एग्जाम देने के लिए पहुंचे। इस सेंटर में कुल 34 कक्षों में एग्जाम कराया गया। निर्धारित समय पर पेपर और ओएमआर सीट आवंटन होने से छात्र छात्राओं को कोई परेशानी नहीं रही।


पाइनवुड के बाद रेनबो स्कूल में संख्या काफी अधिक रही। यहां  18 कक्षों में एग्जाम करवाया गया। इसके अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल में चार कक्षों में अभ्यर्थियों का एग्जाम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed