फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. YK Sharma became the President and Dr. Amit Malik became the General Secretary

डॉ. वाईके शर्मा अध्यक्ष और डॉ. अमित मलिक महामंत्री बने

Sun, 17 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dr. YK Sharma became the President and Dr. Amit Malik became the General Secretary
जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मतगणना करते शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के पहले शिक्षक संघ का गठन रविवार को जेवी जैन कॉलेज में हुए चुनाव के माध्यम से हुआ। इसमें तीनों जनपदों के महाविद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान के डॉ. वाईके शर्मा अध्यक्ष और डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर के डॉ. अमित मलिक महामंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए सीसीआर कॉलेज मुजफ्फरनगर के डॉ. सुनील कुमार सिंह और गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान के डॉ. वाईके शर्मा चुनाव मैदान में थे। डॉ. सुनील कुमार सिंह के 91 मतों की तुलना में डॉ. वाईके शर्मा ने 153 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के डॉ. अनिल कुमार, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर के डॉ. महेश कुमार, महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर के डॉ. निर्दोष मित्तल, मुन्नालाल कॉलेज सहारनपुर की डॉ. रीता बोरा, महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर के डॉ. संजय कुमार और एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के डॉ. बिशंभर सिंह चुनाव लड़ रहे थे। इनमें से 128 मत हासिल कर डॉ. निर्दोष मित्तल, 123 मत हासिल कर डॉ. संजय कुमार और 129 मत हासिल कर डॉ. बिशंभर सिंह निर्वाचित हुए। महामंत्री पद के लिए डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर के डॉ. अमित मलिक और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर के डॉ. संदीप गुप्ता चुनाव मैदान में थे। डॉ. संदीप गुप्ता के 106 मतों की तुलना में डॉ. अमित मलिक 135 मत हासिल कर विजयी रहे। संयुक्त मंत्री पद के लिए महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर के डॉ. गुरदेव सिंह, वीवी पीजी कॉलेज शामली के डॉ. जयविंद्र तोमर, वीपी कॉलेज शामली के ही डॉ. नारायण सिंह, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर के डॉ. संजय कुमार मौर्य, सीसीआर कॉलेज मुजफ्फरनगर के डॉ. सहदेव मान और आरके कॉलेज शामली के डॉ. सुनील कुमार श्रोती चुनाव लड़ रहे थे। इनमें से 131 मत हासिल कर डॉ. संजय कुमार मौर्य, 141 मत हासिल कर डॉ. जयविंद्र तोमर और 140 मत हासिल कर डॉ. गुरदेव सिंह संयुक्त महामंत्री निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर आरके कॉलेज शामली के डॉ. गजराम सिंह और जेकेपी कॉलेज मुजफ्फरनगर की डॉ. संतोष कुमारी ने चुनाव लड़ा। डॉ. गजराज सिंह के 106 मतों की तुलना में 135 मत प्राप्त कर डॉ. संतोष कुमारी कोषाध्यक्ष बनी। वीवी पीजी कॉलेज शामली के डॉ. निर्भय कुमार सिंह और महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर के डॉ. उमेशचंद फुपुक्टा प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। सफल चुनाव कराने में चुनाव अधिकारी डॉ. डीके शर्मा, चुनाव अधिकारी डॉ. पीके वार्ष्णेय और चुनाव अधिकारी डॉ. ईशपाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed